Rising Heat in Siddharthnagar Disrupts Daily Life Temperature Soars to 39 1 C भीषण गर्मी में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, आवाजाही पर लगा रहा ब्रेक, Siddhart-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsRising Heat in Siddharthnagar Disrupts Daily Life Temperature Soars to 39 1 C

भीषण गर्मी में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, आवाजाही पर लगा रहा ब्रेक

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में गर्मी ने जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। गर्मी के कारण लोग घरों में कैद हो गए हैं और सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। लोग...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थMon, 16 June 2025 12:25 AM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, आवाजाही पर लगा रहा ब्रेक

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में हर रोज गर्मी के बढ़ते ग्राफ ने अमाजन का जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। इससे लोग सफर करने से बच रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। इक्का दुक्का लोगों की ही आवागमन हो रहा है। रविवार को अधिकतम पारा 39.1 डिग्री व न्यूनतम 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तपती दोपहरी में सूरज की तपिश कहर बरपा रही है। सुबह से तापमान हाई हो जाता है। सुबह 10 बजे से गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। इस कारण लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

रविवार की सुबह जैसे-जैसे दिन परवान चढ़ा वैसे वैसे लोगों का हाल बेहाल हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर आमजन की आवाजाही कम हो गई। बाजारों में चहल पहल कम दिखी। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में कैद हो गए। इस कारण एक बजे से तीन बजे के बीच कर्फ्यू जैसे हालात नजर आए। दूर-दूर तक मार्गो पर खामोशी छाई रही। लोग घरों में कैद नजर आए। गर्मी से बचने के लिए लोगों को एसी, कूलर पंखे का सहारा लेना पड़ा। जो लोग घरों से निकले वह पूरी तरह शरीर को ढके गमछा, छाता व कैप का सहारा लेते नजर आए। पूरे दिन विा चलती रही लेकिन ज्यादा गर्म नहीं थी वरना लोग और भी परेशान हो जाते। शाम को पांच बजे के बाद गर्मी थोड़ी कम हुई तो लोगों ने कामकाज निपटाए। शाम को सूरज अस्त होने के बाद लोग सड़कों व पार्कों में टहलते हुए नजर आए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।