तराई में आसमान से बरस रही आग, पारा 42 डिग्री के पार
Siddhart-nagar News - भीषण गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, घर से बाहर लोग हो रहे बेहाल में दिनोदिन इजाफा देखने को मिल रहा है। आग बरसाती धूप में लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गय

इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के तापमान में दिनोदिन इजाफा देखने को मिल रहा है। आग बरसाती धूप में लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। सुबह दस बजते ही तेज धूप और लू के थपेड़े तराई को अपने आगोष में ले ले रहे है। इसके चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग धूप व गर्मी से बेहाल दिखाई दे रहे है। तराई में यह हाल पिछले कई दिनों से बना हुआ है। सूरज की तपिश दिनों दिन बढ़ती जा रही। जिस्म को झुलसा देने वाली धूप से लोग बेहाल हैं। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री व न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
भीषण गर्मी से लोगों को न तो दिन में सुकून मिल पा रहा है और न ही रात में। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। नगर हो या ग्रामीण क्षेत्र हर जगह लोग झुलसा देने वाली गर्मी से बेहाल हैं। गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गांव में किसान अपने खेत में दस बजे के बाद नहीं रुक पा रहे हैं। खेती किसानी कर रहे लोग अपने खेत से नौ बजे के बाद या तो घर वापस चले आ रहे हैं या फिर किसी पेड़ की छांव के नीचे दुपहरिया बिताते हैं। नगर क्षेत्रों में सुबह 11 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा सा पसर जाता है। बुधवार को दोपहर में सड़कें सूनी दिखीं। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। वहीं गर्मी के बचने के लिए गन्ने का रस, बेल शरबत, तरबूज, कोल्ड ड्रिंक, छाछ व लस्सी की दुकानों पर लोगों की अधिक भीड़ देखने को मिली। आग बरसाती धूप से लोगों में डिहाइड्रेशन व हीट स्ट्रोक की आशंका बढ़ती जा रही है। दिनों दिन बढ़ती गर्मी से लोगों का सड़कों पर निकलना दूभर हो गया है। उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। गर्मी से अभी राहत मिलने के कोई आसार नजर नही आ रहे है। .......
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।