Illegal Encroachment Demolished by Tehsil Administration in Maholi तहसील प्रशासन ने गिराया अवैध अतिक्रमण, Sitapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsIllegal Encroachment Demolished by Tehsil Administration in Maholi

तहसील प्रशासन ने गिराया अवैध अतिक्रमण

Sitapur News - महोली के मूडा हूसा चौराहे पर तालाब की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर बनाए गए अस्थाई निर्माण को तहसील प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। ग्रामीणों ने लंबे समय से तालाब की भूमि पर कब्जा कर रखा था। हरिपाल...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरFri, 23 May 2025 12:43 AM
share Share
Follow Us on
तहसील प्रशासन ने गिराया अवैध अतिक्रमण

महोली, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के गुरुवार को मूडा हूसा चौराहे पर तालाब की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर बनाए गए अस्थाई निर्माण को तहसील प्रशासन ने जेसीबी से ढहाकर ध्वस्त कर दिया है। चौराहे पर तकरीबन एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने काफी दिनों से तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर अस्थाई निर्माण कर रखा था। वहीं कई लोग गुमटियां रखकर व्यापार कर रहे थे। जिस पर कार्यवाही के लिए मूडा हूसा गांव के ही हरिपाल ने कोर्ट में वाद दायर किया था। जिसे संज्ञान में लेकर तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अस्थाई निर्माणों को ढहा दिया है।

इस दौरान तहसील टीम में नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार, कानूनगो रामकुमार दीक्षित, लेखपाल आलोक यादव, अनुज कुमार और कमल किशोर आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।