बेटे पर हमले से नाराज पिता ने चाचा को पीटा, मौत
Sitapur News - सीतापुर में एक जमीन विवाद के चलते पोते पर हमले से नाराज पिता ने चाचा पर धारदार हथियार से हमला किया। गंभीर रूप से घायल चाचा नीलकंठ को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। नीलकंठ ने अपने भतीजे से...

सीतापुर, संवाददाता। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसुरा बेलवा में जमीन विवाद में पोते पर हमले से नाराज पिता ने चाचा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालात में चाचा नीलकंठ को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गयी। बताते चले शुक्रवार को देर शाम नीलकंठ ने भतीजे राम सिंह से रहने के लिए जमीन मांगी। भतीजे ने जमीन देने से मना कर दिया। नाराज नीलकंठ ने पोते मुकेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे मुकेश कुमार घायल हो गए । बेटे पर हमले से नाराज रामसिंह ने चाचा नीलकंठ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
घटना में 75 वर्षीय नीलकंठ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परीजनो द्वारा उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान नीलकंठ की मौत हो गई। बताते चले की नीलकंठ अपनी भाभी के कत्ल के इल्जाम में आजीवन कारावास की सजा काटकर जेल से छूटकर अपनी पुत्री सावित्री उर्फ बिटाना के घर रेहरिया कला थाना खमरिया जनपद लखीमपुर खीरी में रह रहा था। वह अपने भतीजे राम सिंह की जमीन में रहने के लिए जमीन मांग रहा था। राम सिंह द्वारा जमीन देने से मना करने पर नीलकंठ ने मुकेश के ऊपर हमला कर दिया था। हमले से नाराज मुकेश के घर वालों ने भी नीलकंठ पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी जान चली गई। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया की दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है। सावित्री पुत्री नीलकंठ की तहरीर पर राम सिंह सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।