पीटीसी में फंदे पर लटकता कर्मचारी का शव
Sitapur News - सीतापुर में पीटीसी के कर्मचारी सुनील कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटका मिला। सुनील 45 वर्ष के थे और 2006 से तैनात थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जाएगी...

सीतापुर। पीटीसी सीतापुर में बुधवार देर शाम सईश पद पर कार्यरत कर्मचारी का शव फंदे पर शव लटकता मिला। जानकारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में सुनील कुमार 45 पुत्र रामप्रसाद का संदिग्ध परिस्थितियों में आवास के पीछे आम के पेड़ से फंदे पर लटकता हुआ शव मिला। शव मिलने की सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी। जानकारी के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सुनील 2006 से सीतापुर में तैनात थे। वह घोड़ों की देखभाल का काम करते थे। एडीजी पीटीसी जय नारायण सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है।
शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा। जांच की जाएगी। वह पांच दिनों की छुट्टी पर थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।