मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों को गिनाया
Sonbhadra News - सोनभद्र में भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर सभा का आयोजन किया। सभा में सरकार की उपलब्धियों को बताया गया और इसे 'अमृतकाल' के रूप में वर्णित किया...

सोनभद्र, संवाददाता। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शनिवार को जगह-जगह विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा के माध्यम से केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को गिनाया गया। रॉबर्ट्सगंज नगर के सिविल लाइंस स्थित एक होटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि रहे पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार केशरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव व संचालन अनुपम त्रिपाठी ने किया। मुख्यअतिथि ने कहा कि 2014 के बाद भारत केवल सरकार नहीं दिशा और दृष्टि के साथ बदला है।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारतीय राजनीति को सत्ता के साधन से निकालकर सेवा सुशासन और समर्पण की साधना मे परिवर्तित किया है। यह अमृतकाल केवल आर्थिक प्रगति का युग नही बल्कि भारत के आत्मबोध और वैश्विक दायित्व का दौर है। कहा कि 2014 के पूर्व का भारत आतंकवाद, भ्रष्टाचार, नक्सलवाद और कमजोर नीतियों का शिकार था। आज का भारत आत्मविश्वास से भरा, सुरक्षित तकनीकि रुप से मजबूत और आत्मनिर्भर बन चुका है। उदय नाथ मौर्या, महेश्वर चन्द्रवंशी ने भी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर संत पंचम महाराज, प्रकाश केशरी, बलराम सोनी, प्रवीण सिंह, रितु अग्रहरी, धिरेन्द्र पांडेय, धर्मवीर त्यागी, अभिषेक गुप्ता, आनन्द जायसवाल, रीता गुप्ता, आलोक रावत, अनुपम चौबे, आशीष पाठक, दुर्गेश केडिया आदि उपस्थित रहे। घोरावल संवाददाता के अनुसार, भाजपा की तरफ से घोरावल धर्मशाला परिसर मे कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धियों को बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह के साथ मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता व मंडल प्रभारी सुनील सिंह ने किया। जिला प्रभारी ने कहा कि आज भारत का अमृत काल है और भाजपा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं को पूरी पारदर्शिता पूर्वक लागू कर रही है। इससे एक मजबूत और सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील चौबे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार जयसवाल आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।