जंगल के रास्ते झारखंड जा रहे चार पशु बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Sonbhadra News - सोनभद्र में विंढमगंज पुलिस ने जंगल के रास्ते झारखंड ले जाए जा रहे चार पशुओं को बरामद किया। एक तस्कर, कुटमल यादव, को गिरफ्तार किया गया है। पशुओं को मध्य प्रदेश से खरीदकर झारखंड ले जाया जा रहा था। पुलिस...

सोनभद्र, संवाददाता। विंढमगंज थाने की पुलिस ने तस्करी कर जंगल के रास्ते झारखंड ले जाए जा रहे चार पशुओं को शनिवार की रात में बरामद किया। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की। पशुओं को मध्य प्रदेश के बैढ़न क्षेत्र के खुटार से खरीद कर धुरकी बाजार जनपद गढ़वा झारखण्ड ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर विंढमगंज पुलिस ने शनिवार की रात में आठ बजे हीराचक मोड़ महुली के पास घेराबंदी करके चार पशुओं को बरामद किया। 40 वर्षीय तस्कर कुटमल यादव उर्फ विद्यानंद यादव निवासी मुड़ीसेमर थाना विंढमगंज को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेशचन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार, हेड कांस्टेबल सियाराम सिंह आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।