Sonbhadra Faces Sweltering Heatwave Rising Humidity and Health Concerns चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई उमस, लोग बेहाल, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsSonbhadra Faces Sweltering Heatwave Rising Humidity and Health Concerns

चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई उमस, लोग बेहाल

Sonbhadra News - सोनभद्र में गुरुवार को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रThu, 29 May 2025 10:41 PM
share Share
Follow Us on
चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई उमस, लोग बेहाल

सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में गुरुवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली, जिससे उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल दिखे। वहीं पूरे दिन कभी बादल तो कभी तेज धूप ने उमस बढ़ गई थी। दिन भर लोग उमस भरी गर्मी के कारण पसीने से तर बतर नजर आए। वहीं मौसम में आ रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी साफ नजर आने लगा है। सोनांचल में मौसम में उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। कभी तेज धूप तो कभी बादल छा जा रहे हैं। इससे लोगों को उमस से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। गुरुवार की सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली थी।

इससे उमस बढ़ गई। उमस भरी गर्मी के कारण लोग सुबह से ही बेहाल नजर आए। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री रहा। सोनांचल में दो दिनों पूर्व हुई बारिश के कारण मौसम में थोड़ा बदलाव आया था, लोगों ने उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की थी, लेकिन पिछले दो दिनों से निकल रही चिलचिलाती धूप से उमस बढ़ गई है। इससे लोगों को पूरे दिन पसीने से तर बतर देखा जा रहा है। उमस भरी गर्मी के कारण लोग दिन भर बेहाल नजर आ रहे हैं। गुरुवार को भी उमस भरी गर्मी अधिक रही। इससे लोगों को सुबह से लेकर शाम तक उमस से राहत मिलती नजर नहीं आई। देर शाम तक लोग उमस से बेहाल दिखे। सोनांचल में तापमान में उतार चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर भी साफ दिखने लगा है। मौसम में बदलाव से लोग सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित होकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशयन डा. एसएस पांडेय ने बताया कि वर्तमान में मौसम में आए बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ ही उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगों को धूप में न निकलने की सलाह दी है। वहीं खाना पान पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।