Tennis Ball Cricket Championship Red Backs Triumph in Ongoing Tournament रेड बैक्स ने रॉकी इलेवन को 15 तो डाला को 19 रनों से हराया, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsTennis Ball Cricket Championship Red Backs Triumph in Ongoing Tournament

रेड बैक्स ने रॉकी इलेवन को 15 तो डाला को 19 रनों से हराया

Sonbhadra News - नगर पंचायत ओबरा के गांधी मैदान में चल रहे 10वें राज्य स्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन, रेड बैक्स ने रॉकी इलेवन और डीएसके डाला के खिलाफ जीत हासिल की। रेड बैक्स ने पहले...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रSat, 7 June 2025 10:07 PM
share Share
Follow Us on
रेड बैक्स ने रॉकी इलेवन को 15 तो डाला को 19 रनों से हराया

ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत ओबरा के गांधी मैदान में चल रहे 10वें राज्य स्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन शुक्रवार को पहला मुकाबला रॉकी इलेवन क्लब और रेड बैक्स सेक्टर 10 के बीच खेला गया। निर्धारित आठ ओवर के मुकाबले में रॉकी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रेड बैक्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 52 रन बनाया। जिसमें संजय ने 22 गेंद पर 28 रन बनाए। वही बंटी ने 9 गेंद पर 11 रनों का योगदान दिया। वहीं रॉकी इलेवन के गेंदबाज नदीम ने अपने एक ओवर में 2 रन देकर 3 विकेट झटके।

जवाब में उतरी रॉकी एलेवन की टीम 37 रनों पर ही सिमट गई। रेड बैक्स ने यह मुकाबला 15 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच रेड बैक्स के खिलाड़ी संजय को दिया गया। दूसरा मुकाबला रेड बैक्स बनाम डीएसके डाला के बीच खेला गया। रेड बैक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 65 रनों का लक्ष्य रखा। बल्लेबाज किशन ने 18 गेंद पर 21 रन बनाए। वही बंटी ने 10 गेंद ओर 15 रन बनाए। डाला के सबसे सफल गेंदबाज अवधेश और राज रहे, जिन्होंने क्रमशः तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में उतरी डाला की टीम 51 रन ही बना सकी। रेड बैक्स ने यह मुकाबला 19 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ़ द मैच रेड बैक्स के विजय को दिया गया। तीसरा मुकाबला चुर्क और अनपरा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चुर्क ने 55 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी चंदू ने 18 गेंद पर 30 रन बनाए। अनपरा के गेंदबाज सैफ और प्रिंस ने क्रमशः एक-एक विकेट झटके। जवाब में उतरी अनपरा की टीम सात ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर विजयी हुआ। चुर्क के गेंदबाज भुल्लन ने 2 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच अनपरा के सूरज को दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।