Tragic Incident Woman Commits Suicide by Consuming Poison in Mirisa Yogi Chaurah घरेलू विवाद में महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsTragic Incident Woman Commits Suicide by Consuming Poison in Mirisa Yogi Chaurah

घरेलू विवाद में महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

Sonbhadra News - शक्तिनगर के मिसिरा योगीचौरा गांव में एक महिला ने रविवार रात विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। 47 वर्षीय राजमती देवी ने घरेलू विवाद के चलते ऐसा कदम उठाया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रMon, 16 June 2025 02:34 PM
share Share
Follow Us on
घरेलू विवाद में महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। स्थनीय थाना क्षेत्र के मिसिरा योगीचौरा गांव में रविवार की रात एक महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक 47 वर्षीय राजमती देवी ने घर का दरवाजा बंद कर विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों को सूचना मिलने पर दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर का नजारा देखा तो राजमती देवी बेहोश पड़ी हुई थी। आनन -फानन में लोगों ने एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहाँ लगभग एक घंटे बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने घटना का कारण घरेलू विवाद बताया है।

मृतका के पति रामलालू कुशवाहा ने पुलिस को दिए तहरीर में इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप डॉक्टरों पर लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए दुद्धी रवाना कर जांच विवेचना में जुट गई है। महिला हाईवे के किनारे नमकीन बिस्कुट की दुकान चलाती थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।