Love Affair Leads to Violence Man Beaten by Villagers After Catching Him with Woman महिला से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने बंधक बना कर पीटा, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsLove Affair Leads to Violence Man Beaten by Villagers After Catching Him with Woman

महिला से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने बंधक बना कर पीटा

Bareily News - महिला से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने बंधक बना कर पीटा महिला से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने बंधक बना कर पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीMon, 16 June 2025 09:55 PM
share Share
Follow Us on
महिला से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने बंधक बना कर पीटा

नवाबगंज। एक महिला से मिलने के लिए उसके घर गए प्रेमी को ग्रामीणों ने उसके घर में पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे कमरे में बंधक बना कर उसकी खूब पिटाई की। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी हालत गम्भीर बतायी जा रही है। वहीं महिला के पति ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक युवक का गांव में ही रहने वाली एक महिला से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला के एक 14 साल का बेटा है और एक आठ साल की बेटी है।

उसका पति राज मिस्त्री का कार्य करता है। एक वर्ष पूर्व युवक महिला से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा तब महिला के पति ने उसे घर में पकड़ लिया था। तब महिला के पति ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया था। रविवार की शाम वह फिर महिला से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा तो आस पड़ोस के लोगों ने उसे घर में जाते देख। उसके घर में घुसते ही किसी ने बाहर से घर की कुंडी लगा दी और इसकी सूचना महिला के पति को दी। सूचना पर महिला का पति मौके पर पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसके साथ मिल युवक की खूब पिटाई की। इसकी सूचना किसी ने डायल 112 पुलिस को दी। तो डायल 112 पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची। थाना पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। वही अब महिला का पति उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। सोमवार को महिला के मायके वालों और उसके ससुराल वालों के बीच दिन भर पंचायत होती रही। लेकिन महिला के पति ने उसे साथ रखने से मना कर दिया। जिसके बाद वह अपने मायके चली गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।