Vedic Chanting Workshop at Greenfield Public School Students Engage in Traditional Music छात्रों को प्रात: स्मरण मंत्र, प्रकृति पूजा और वेद की दी जानकारी, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsVedic Chanting Workshop at Greenfield Public School Students Engage in Traditional Music

छात्रों को प्रात: स्मरण मंत्र, प्रकृति पूजा और वेद की दी जानकारी

Sonbhadra News - ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल सिरसाई में वेदगायन और सामान्य वेदज्ञान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। बच्चों को वेदमंत्रों का सस्वर वाचन सिखाया गया, जिसमें संगीत की धुनों पर श्लोकों का गायन कराया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रWed, 14 May 2025 05:18 PM
share Share
Follow Us on
छात्रों को प्रात: स्मरण मंत्र, प्रकृति पूजा और वेद की दी जानकारी

घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल सिरसाई में चल रही वेदगायन व सामान्य वेदज्ञान की कार्यशाला बुधवार को मां वीणावादिनी की अर्चना से प्रारंभ हुआ। सभी बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। जनपदीय समन्वयक दीनबन्धु त्रिपाठी ने बताया कि कार्यशाला के दूसरे दिन बुधवार को बच्चों को वेदमंत्रों का सस्वर संगीतमय वाचन सिखाया गया। मुख्य प्रशिक्षक विनोद तिवारी ने छात्रों को बहुत ही रोचक तरीके से आरोह अवरोह के साथ संगीत के धुनों पर श्लोकों का गायन कराया। सह प्रशिक्षक अशोक चौबे और डाक्टर शुक्ल ने हारमोनियम व ढोलक पर जुगलबंदी की। छात्रों को प्रात: स्मरण मंत्र, प्रकृति पूजा, वेदों में वर्णित राष्ट्र प्रार्थना आदि का ज्ञान देकर गेय विधा में ले जाया गया।

जब सब बच्चे संगीत की धुनों पर वेदमंत्रों का सस्वर वाचन कर रहे थे तो एक अलग छटा प्रस्तुत हो रही थी और सबके चेहरे पर तेज प्रकाशित हो रहा था। संस्कृति विभाग के तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या के निर्देशन में संस्कार भारती व एडूलीडर्स के सहयोग से रामायण अभिरूचि कार्यशाला के अंतर्गत वेदगायन और सामान्य वेदज्ञान कार्यशाला चल रही है। कार्यशाला में कुल सौ बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।