Youth Found Unconscious with Severe Injuries Near NTPC Rihand Pipeline खून से लथपथ बेहोशी हाल में मिला पेट्रोलिंग के लिए गया श्रमिक, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsYouth Found Unconscious with Severe Injuries Near NTPC Rihand Pipeline

खून से लथपथ बेहोशी हाल में मिला पेट्रोलिंग के लिए गया श्रमिक

Sonbhadra News - बीजपुर में एनटीपीसी रिहंद परियोजना के पास एक युवक अधमरी अवस्था में बेहोश मिला। श्रमिक अम्बिका प्रसाद वैश्य अपने साथी के साथ पाइपलाइन की पेट्रोलिंग कर रहा था जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रिहंद...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रTue, 17 June 2025 04:50 PM
share Share
Follow Us on
खून से लथपथ बेहोशी हाल में मिला पेट्रोलिंग के लिए गया श्रमिक

बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एनटीपीसी रिहंद परियोजना के राख बंधे पर पाइप लाइन की रखवाली के लिए गया युवक अधमरी अवस्था में बेहोश मिलने से हड़कंप मच गया। उसके सिर से खून बह रहा था। गंभीर अवस्था में उसे रिहंद चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार राख पाइप की अनुरक्षण का कार्य करा रही रोशनी इंटरप्राइजेज का 34 वर्षीय श्रमिक सरपंच पुत्र अम्बिका प्रसाद वैश्य अपने एक साथी पन्नेलाल के साथ सोमवार की शाम पाइप लाइन की पेट्रोलिंग के लिए गया था। पाइप लाइन के पास पहुंच कर दोनों अलग-अलग दिशा में जाकर पाइप लाइन देखने लगे। कुछ देर बाद दोनों को एक ही स्थान पर पहुंचना था।

मगर काफी देर तक सरपंच नही पहुंचा तो पन्नेलाल ने उसको फोन किया। उसका फोन नहीं उठने पर उसको खोजते हुए उसके पास पहुंचा तो वह बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा था और खून से लथपथ था। उसके सिर से खून बह रहा था। उसने मामले की सूचना अपने ठेकेदार को दी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। उसे रिहंद चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया। स्वजन व ठेकेदार उसे बैढ़न स्थित एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। घरवालों के मुताबिक किसी ने उसे मारा है। उसे मरा समझ कर उसे छोड़ कर भाग गए। उसका बाइक का भी कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त किया हुआ है। बाकी पूरी स्थिति का तो उसे होश आने के बाद ही पता चल पाएगा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा का कहना है कि घर वालों की तरफसे अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।