Agra Councilor Won UP Nikay Chunav Civic Polls on BSP ticket joined BJP membership now in trouble बसपा के टिकट पर जीता यूपी निकाय चुनाव, अब BJP से जुड़ीं पार्षद की भाजपा सदस्यता पर फंसा पेंच, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsAgra Councilor Won UP Nikay Chunav Civic Polls on BSP ticket joined BJP membership now in trouble

बसपा के टिकट पर जीता यूपी निकाय चुनाव, अब BJP से जुड़ीं पार्षद की भाजपा सदस्यता पर फंसा पेंच

आगरा नगर निगम की वार्ड 74 क्षेत्र की पार्षद गौरा देवी ने पूर्व राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे बसपा को बड़ा झटका लगा है।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, आगराSat, 20 May 2023 07:34 AM
share Share
Follow Us on
बसपा के टिकट पर जीता यूपी निकाय चुनाव, अब BJP से जुड़ीं पार्षद की भाजपा सदस्यता पर फंसा पेंच

आगरा नगर निगम की वार्ड 74 क्षेत्र की पार्षद गौरा देवी ने पूर्व राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गौरा देवी ने बताया कि वह भाजपा से ही टिकट मांग रही थीं। टिकट न मिलने पर बसपा के प्रत्याशी के रूप में उन्होंने वार्ड 74 से पार्षद चुनाव लड़ा। इधर भाजपा महानगर अध्यक्ष का कहना है कि अभी किसी भी पार्षद या भाजपा के बागी पार्षदों को शामिल नहीं कराया जा रहा है।

गौरा देवी का कहना है कि वह भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित थीं । इस वजह से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने बसपा पार्षद को भाजपा में शामिल कराने की बात कही है। भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के बाद ही इस संबंध में कार्रवाई होगी।

गौरा देवी की पार्षदी खत्म कराने को विधिक राय
बसपा के टिकट पर वार्ड 74 से पार्षद का चुनाव जीती गौरा देवी के भाजपा में जाने की खबर मिलने पर बसपा ने कड़ा एतराज जताया है। जिलाध्यक्ष सुमित सेन ने कहा कि ये जनता के साथ धोखा है। उनकी पार्षदी खत्म कराने के लिए विधिक राय ली जा रही है। सेन ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली। सेन ने कहा कि गौरा देवी द्वारा भाजपा को लिखा गया पत्र अवसरवाद की पराकाष्ठा है।

गौरा के पति अचल सिंह सिकरवार को बसपा ने 2017 में इसी वार्ड से पार्षदी का चुनाव लड़ाया था। अब आगरा में बसपा को इससे बड़ा झटका लगा है। गौरी देवी बसपा की टिकट पर पार्षद बनीं और अब भाजपा का दामन थाम लिया। गौरा देवी ने यूपी सरकार के पूर्व राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह के आवास पर पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिससे बसपाइ सकते में आ गए। 

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |