If you are planning to hangout on Christmas or New Year then Dasna Fort Sity Forest damdama lake is Best Option क्रिसमस 2022 या नए साल पर घूमने का बना रहे हैं प्लान तो नोएडा-गाजियाबाद के पास ये है अच्छी जगहें, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsIf you are planning to hangout on Christmas or New Year then Dasna Fort Sity Forest damdama lake is Best Option

क्रिसमस 2022 या नए साल पर घूमने का बना रहे हैं प्लान तो नोएडा-गाजियाबाद के पास ये है अच्छी जगहें

अगर आप नोएडा या गाजियाबाद में रहते हैं और क्रिसमस 2022 या न्यू ईयर 2023 पर घर के आसपास कहीं घूमना फिरना चाहते हैं जहां आप जाकर उसी दिन वापस भी आ सकें तो ऐसी कुछ जगहें हम आपको बता रहे हैं।

Atul Gupta लाइव हिंदुस्तान, गाजियाबादThu, 22 Dec 2022 03:38 PM
share Share
Follow Us on
  क्रिसमस 2022 या नए साल पर घूमने का बना रहे हैं प्लान तो नोएडा-गाजियाबाद के पास ये है अच्छी जगहें

क्रिसमस वीकेंड शुरू होने के साथ ही लोग नए साल के जश्न की तैयारियों में जुट गए हैं। नया साल कहां और कैसे मनाया जाए या घूमने-फिरने कहां जाया जाए, लोग इसमें आम तौर पर काफी कन्फ्यूज रहते हैं। आम तौर पर लोग ऐसी जगहों का चुनाव करना पसंद करते हैं जो जेब पर भी ज्यादा भारी ना पड़े और दूसरा घर से ज्यादा दूर भी ना हो ताकि वहां जल्दी जाकर लौटा जा सके। ऐसे कौन-कौन से विकल्प आपके पास मौजूद हैं ये हम आपको इस खबर के जरिए बताएंगे। अगर आप नोएडा या गाजियाबाद या उसके आस-पास रहते हैं और घूमने फिरने की किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो हम आपको बताएंगे कि आपके पास कौन-कौन से विकल्प मौजूद हैं।

डासना का किला

गाजियाबाद से करीब दस किलोमीटर दूर डासना में एक शानदार किला है जिसको राजपूत राजा सालारसी ने बनवाया था। 1760 में इस किलो को अहमद शाह अब्दाली ने जीत लिया था। हर रोज सैंकड़ो पर्यटक यहां घूमने फिरने आते हैं। अगर आप वीकेंड पर छोटे ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं।

सिटी फॉरेस्ट

करहेड़ा में स्थित सिटी फॉरेस्ट 175 एकड़ में फैला है। चारों तरफ पेड़ पौधों से भरे इस इलाके में दो झील और एक हिरण पार्क है। इसके अलावा यहां एक बांस पार्क भी है। यहां आपको हॉर्स राइडिंग और जिप्सी और जीप टूर की भी सुविधा मिलेगी। बच्चों के खेलने के लिए यहां कई तरह की एक्टिविटी है। इसके अलावा बच्चे यहां टॉय ट्रेन की भी सवारी भी कर सकते हैं। 

गढ़ मुक्तेश्वर

हापुड़ के पास मुक्तेश्वर है जहां गंगा बहती है। यहां कई प्रसिद्ध और पौराणिक मंदिर हैं। अगर आप धार्मिक जगह पर जाना चाहते हैं तो आपको ये जगह जरूर पसंद आएगी। यहां आप गंगा आरती भी देख सकते हैं। यहां की मान्यता है कि यहां जो भी भक्त रात्रि में रुकता है और मन्नत मांगता है, उसकी मन्नत जरूर पूरी होती है। नए साल पर अगर आप गंगा स्नान करना चाहते हैं तो भी ये जगह आपको खूब पसंद आएगी।

दमदमा झील

साइबर सिटी से 17 किलोमीटर दूर अरावली पहाड़ी की गोद में बसे गांव दमदमा में सारस एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। बोटिग के शौकीन लोग खास तौर पर यहां आते हैं। तीन ओर से अरावली पहाड़ी से घिरा यह पर्यटक स्थल खूबसूरत झील की वजह से पर्यटकों को अपनी ओर खीचता है।

सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान और पक्षी अभयारण्य

दिल्ली के धौला कुआं से करीब चालीस किलोमीटर दूर और गुरुग्राम शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर जौहर राजमार्ग पर सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य है जो राष्ट्रीय उद्यान है। यहां आपको हजारों प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलेंगे। हर साल सौ से अधिक प्रवासी पक्षी भी यहां भोजन की तलाश में आते हैं। आप जहां भी नए साल पर अपने परिवार के साथ घूमने फिरने आ सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |