National Jat Mahasabha Appoints Dharmendra Chaudhary as Baghpat District President धर्मेन्द्र चौधरी बने जाट महासभा भारत के जिला अध्यक्ष, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsNational Jat Mahasabha Appoints Dharmendra Chaudhary as Baghpat District President

धर्मेन्द्र चौधरी बने जाट महासभा भारत के जिला अध्यक्ष

Bagpat News - बागपत। राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा द्वारा रविवार को एडवोकेट धर्मेन्द्र चौधरी को बागपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतMon, 16 June 2025 01:27 AM
share Share
Follow Us on
धर्मेन्द्र चौधरी बने जाट महासभा भारत के जिला अध्यक्ष

राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा द्वारा रविवार को एडवोकेट धर्मेन्द्र चौधरी को बागपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद धर्मेन्द्र चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जाट समाज के हितों की रक्षा, युवाओं को संगठित करने और संगठन के विस्तार हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा और हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।