दिनेश चंद्र होंगे नगर निगम के मुख्य अभियंता
Prayagraj News - दिनेश चंद्र सचान को प्रयागराज नगर निगम का मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया है। वह मुरादाबाद नगर निगम में अधिशासी अभियंता थे और पहले भी प्रयागराज नगर निगम में काम कर चुके हैं। मार्च में सेवानिवृत्त होने...

प्रयागराज। दिनेश चंद्र सचान प्रयागराज नगर निगम के मुख्य अभियंता होंगे। मुरादाबाद नगर निगम में बतौर अधिशासी अभियंता रहे दिनेश चंद्र का तबादला प्रयागराज किया गया है। दिनेश चंद्र इससे पहले प्रयागराज नगर निगम में अधिशासी अभियंता के तौर पर काम कर चुके हैं। मार्च में सतीश कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद से नगर निगम में मुख्य अभियंता का पद रिक्त था। पद पर किसी की तैनाती होने तक अधिशासी अभियंता अनिल मौर्या को कार्यवाहक मुख्य अभियंता का काम सौंपा गया था। अनिल मौर्य का भी सहारनपुर नगर निगम में तबादला हो गया है। अल्लापुर जोन में तैनात अवर अभियंता राम सक्सेना का तबादला कानपुर नगर निगम में हुआ है।
अधिशासी अभिंयता अनिल मौर्या और मुजफ्फर नजमी के स्थान पर किसी भेजा नहीं गया है। अल्लापुर जोन के जोनल अधिकारी संजय ममगई के स्थान पर सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पांडेय को जोन का प्रभार दिया गया है। संजय ममगई का तबादला पिछले साल ही हो गया था। नगर आयुक्त सीलम साई तेजा ने संजय को कार्यमुक्त कर दिया। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि नए मु्ख्य अभियंता, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी इसी सप्ताह कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।