AAP s Sanjay Singh Condemns Bulldozer Demolition of Homes in Transport Nagar ट्रांसपोर्टनगर में बेघर विस्थापितों की लड़ाई लड़ेंगे : संजय सिंह, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsAAP s Sanjay Singh Condemns Bulldozer Demolition of Homes in Transport Nagar

ट्रांसपोर्टनगर में बेघर विस्थापितों की लड़ाई लड़ेंगे : संजय सिंह

Sultanpur News - सुलतानपुर में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ट्रांसपोर्टनगर में बिना नोटिस के बुलडोजर से कई मकानों को जमींदोज करने की निंदा की। उन्होंने कहा कि विस्थापितों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरWed, 4 June 2025 11:10 PM
share Share
Follow Us on
ट्रांसपोर्टनगर में बेघर विस्थापितों की लड़ाई लड़ेंगे : संजय सिंह

सुलतानपुर। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्टनगर में बिना किसी नोटिस के बुलडोजर चलवाकर कई मकानों को जमीदोंज कर दिया गया। वहां के विस्थापितों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। ट्रांसपोर्टनगर में विस्थापितों के 30 मकानों को बुलडोजर चलवाकर जमींदोज किए जाने की सूचना पर बुधवार को ट्रांसपोर्टनगर पहुंचे सांसद ने कहा कि सर्वोच्च कोर्ट ने बुलडोजर की कार्रवाई पर रोक लगाई है। शीर्ष अदालत के आदेशों की अवहेलना कर जिला प्रशासन ने गरीबों को असंवैधानिक तरीके से बेघर किया है। इसे संसद की याचिका कमेटी के समक्ष उठाकर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा।

यहां पर पार्टी के अखतर राईन, पूर्व जिलाध्यक्ष रवीन्द्र तिवारी व बृजेश प्रजापति, राहुल यादव, दिलीप सिंह, अनुज दुबे, चांद आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।