BJP Holds Seminar on One Nation One Election in Lambhua एक राष्ट्र एक चुनाव पर हुई संगोष्ठी, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsBJP Holds Seminar on One Nation One Election in Lambhua

एक राष्ट्र एक चुनाव पर हुई संगोष्ठी

Sultanpur News - लंभुआ में भाजपा द्वारा 'एक राष्ट्र एक चुनाव' पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि रामचंद्र मिश्र ने कहा कि इससे भारत सबसे अमीर देश बनेगा और चुनाव पर खर्च कम होगा। विधायक सीताराम वर्मा ने इसका समर्थन...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरWed, 30 April 2025 01:24 AM
share Share
Follow Us on
एक राष्ट्र एक चुनाव पर हुई संगोष्ठी

लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ ब्लॉक परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ रामचंद्र मिश्र ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन लागू होने से भारत सबसे अमीर देश होगा। चुनाव में भारत का सबसे अधिक पैसा खर्च होता है। इसके लागू होने पर अधिक मात्रा में डॉलर की बचत होगी। कार्यक्रम संयोजक के रूप में मौजूद विधायक सीताराम वर्मा ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन करते हुए कहा कि यह सरकार की सराहनीय पहल है। ब्लॉक प्रमुख कुंवर बहादुर सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीकांत दुबे व प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश चंद द्विवेदी ने भी समर्थन किया। कार्यक्रम में सभासद डॉ केपी सिंह,मंडल मंत्री भाजपा रामकरन वर्मा, कृष्ण लाल मिश्रा, राजकुमार अग्रहरि, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश बरनवाल, विनीत सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में जनप्रतिनिधि व नेता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।