भाजपा मंडल कमेटी के गठन को लेकर विरोध
Sultanpur News - सुलतानपुर में भारतीय जनता पार्टी की नगर मंडल कमेटी के गठन में विवाद उत्पन्न हुआ है। अलका शुक्ला को कोषाध्यक्ष बनाया गया, जो भाजपा से कभी जुड़ी नहीं थीं। उनके पति ने पद की नियुक्ति का विरोध किया और...

सुलतानपुर,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नगर मंडल कमेटी के गठन में विरोध हो गया है। पार्टी से कभी न नाता रखने वाली बढैयावीर निवासी अलका शुक्ला को भाजपा नगर मंडल का कोषाध्यक्ष बनाया गया। सोशल मीडिया पर जारी की गई सूची में अलका को यह पद पिछड़े कोटे से दिए जाने की बात सामने आई। इस बात की जानकारी होने पर अलका के पति ने पहले तो सूची को हटाने की मांग की। सुनवाई न होने पर गुरुवार को पत्नी से त्यागपत्र दिलवा दिया। बताते चले कि सुलतानपुर नगर मंडल की अध्यक्ष रीना जायसवाल ने अपनी टीम का विस्तार किया।
इसमें संगठन से कभी नाता न रखने वाली घरेलू महिला बढ़ैयावीर निवासी अलका शुक्ला पत्नी शचिंद्र शुक्ला को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अलका के पति शचिंद्र ने बताया कि वह भाजपा युवा मोर्चा कार्य समिति के सदस्य हैं। लेकिन उनकी पत्नी सिर्फ गृहिणी हैं। उन्होंने नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।