बैंतीकला टोल प्लाजा के नजदीक लिंक मार्ग बना डेंजर जोन
Sultanpur News - चांदा के बैंतीकला टोल प्लाजा के पास लिंक मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। टोल बचाने के चक्कर में वाहन बगल के लिंक मार्ग से गुजरते हैं, जिससे स्कूल के बच्चों और स्थानीय...

चांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर चांदा कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले बैंतीकला टोल प्लाजा के उत्तर तरफ पड़ने वाला लिंक मार्ग टोल के पूरब व पश्चिम महज 20 से 25 मीटर दूरी पर है। ये दोनों स्थान डेंजर प्वाइंट की श्रेणी में आ गए हैं। इन मार्गों से तेज फर्राटे भर रहे छोटे बड़े वाहन आये दिन किसी न किसी बाइक वालों को टक्कर मार भाग निकलते हैं। टोल बचाने के चक्कर में ज्यादातर चार पाहिया निजी वाहन, सवारी गाड़ी, माल वाहक वाहन व बस आदि बगल के सटे नहर के लिंक मार्ग से होकर निकलते हैं, जिससे हाईवे से जुड़ने वाले मोड़ पर आये दिन दुर्घटना होने की स्थिति बनी रहती है।
ब्लैक जोन के कारण हाईवे से आ रहे वाहनों को भी इसकी जानकारी नहीं हो पाती। सबसे बड़ी बात इस मामले में एनएचआई को खुद संज्ञान लेकर बड़ी घटना को रोकने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। वही इस लिंक मार्ग पर ही इस ज्ञानोदय इंटरकालेज व प्राथमिक विद्यालय भी पड़ता है। विद्यालय के टाइम स्कूल प्रबन्धन को भी सड़क दुर्घटना का भय बना रहता है। लिंक मार्ग पर सटे बस्ती वालों ने भी कई बार शिकायत की। क्षमता से अधिक भार वाले वाहनों के चलने से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। ग्रामीण सकील ने बताया कि टोल प्लाजा बचाने के चक्कर में हम लोगों को घरो में रहना मुश्किल हो गया है। दिनों रात वाहनों के सायरन की आवाज मानो यह लिंक मार्ग ही हाईवे में परिवर्तित हो गया हो। विद्यालय के प्रबन्धक बड़ेलाल मिश्र बताते हैं कि लिंक मार्ग पर तेज रफ़्तार वाहनों से विद्यालय के छात्र-छात्राओ को सड़क दुर्घटना की चिंता बनी रहती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।