Farmers in Unnao to Boost Income by Cultivating Turmeric in Mango Orchards हल्दी की खेती कर आर्थिक सक्षम बनेंगे आम बागवान, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsFarmers in Unnao to Boost Income by Cultivating Turmeric in Mango Orchards

हल्दी की खेती कर आर्थिक सक्षम बनेंगे आम बागवान

Unnao News - हल्दी की खेती कर आर्थिक सक्षम बनेंगे आम बागवानहल्दी की खेती कर आर्थिक सक्षम बनेंगे आम बागवानहल्दी की खेती कर आर्थिक सक्षम बनेंगे आम बागवान

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावMon, 16 June 2025 12:15 AM
share Share
Follow Us on
हल्दी की खेती कर आर्थिक सक्षम बनेंगे आम बागवान

उन्नाव। आम बागवान अब अपने बाग में हल्दी की पैदावार करेंगे। किसने की आए बढ़ाने को लेकर कृषि विज्ञान केन्द्र धौरा में किसानों को हल्दी का बीज वितरित किया गया। जहां डॉ अर्चना सिंह ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों को हल्दी की खेती से जोड़कर आम बागवानों को अतिरिक्त आय सृजन करने हेतु प्रेरित कर रहा है। बागों में हल्दी की खेती त्रिस्तरीय फायदा दे सकती है। पहला हल्दी की खेती से अतिरिक्त आय की प्राप्ति होगी। वहीं दूसरी ओर आम के बागों में कीड़े एवं बीमारियों का प्रकोप भी कम होगा। शुद्ध एवं औषधीय गुणों से परिपूर्ण हल्दी हर थाली तक पहुंचेगी।

हल्दी में उपलब्ध करक्यूमिन तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और यह तत्व उत्तर भारत में उगाई जाने वाली हल्दी में 3.5 प्रतिशत से 5.4 प्रतिशत तक पाया जाता है। डॉ राकेश नैनवाल ने बताया कि हल्दी की पत्तियों से आयल भी निकाला जा सकता है। जिसकी बाजार में अच्छी मांग है और यह कीटनाशक दवाओं के रूप में इस्तेमाल की जा सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।