Unnao Faces Scorching Heat Maximum Temperature Hits 43 2 C सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsUnnao Faces Scorching Heat Maximum Temperature Hits 43 2 C

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार

Unnao News - उन्नाव में प्रचंड गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन है। लोगों को धूप और उमस से परेशानी हो रही है, और मौसम विभाग ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावFri, 16 May 2025 06:09 PM
share Share
Follow Us on
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार

उन्नाव। प्रचंड गर्मी का तेवर अब धीरे-धीरे दिखने लगा है। शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले अप्रैल के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री था। अचानक से बढ़ी गर्मी से जीना मुहाल हो गया है। धूप की तल्खी होने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, रात का तापमान 31 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना जताई है। असल में, इन दिनों गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह नौ बजे से ही चिलचिलाती धूप लोगों को बेहाल करने लगी।

मौसम का तेवर देख लोग घरों में दुबके रहे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भी सन्नाटा नज़र आया। बड़े चौराहे, कचहरी रोड पर भी वाहनों की आवाजाही न के बराबर नजर आई। शाम चार बजे तक तक गर्म हवा के कारण लोग परेशान दिखे। हवा की गति सामान्य से ज्यादा होने के कारण लू का असर नजर आया। उमस ने भी जमकर बेहाल किया। ऐसा मौसम इस सीजन में अभी तक नहीं देखा गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।