Unnao Power Outage Crisis 54-Hour Blackout Affects 150 Consumers and 40 Factories संपादित ट्रांसफार्मर बदलने में लगे तीन दिन, 54 घंटे की बिजली कटौती से हाहाकार भेजी, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsUnnao Power Outage Crisis 54-Hour Blackout Affects 150 Consumers and 40 Factories

संपादित ट्रांसफार्मर बदलने में लगे तीन दिन, 54 घंटे की बिजली कटौती से हाहाकार भेजी

Unnao News - उन्नाव में बिजली कटौती से 150 उपभोक्ताओं और 40 फैक्ट्रियों में हाहाकार मच गया। 54 घंटे की कटौती के बाद शनिवार रात बिजली सप्लाई बहाल हुई। ट्रांसफार्मर के डैमेज होने की पुष्टि के बाद नया ट्रांसफार्मर...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावSun, 8 June 2025 07:49 PM
share Share
Follow Us on
संपादित ट्रांसफार्मर बदलने में लगे तीन दिन, 54 घंटे की बिजली कटौती से हाहाकार भेजी

उन्नाव, संवाददाता। बिजली कटौती आम लोगों के साथ ही उद्योगों के लिए भी संकट बन गई है। बिजली विभाग को डैमेज ट्रॉसफार्मर बदलने में तीन दिन लग गए। इस बीच 54 घंटे बिजली कटौती से 150 उपभोक्ताओं और 40 फैक्ट्री संचालकों में हाहाकार मच गया। फैक्ट्रियों को चलाने के लिए जनरेटर की मदद ली गई। इससे संचालकों पर खर्च डेढ़ गुना तक बढ़ गया। शनिवार देर रात आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। वर्ष 2011 में बंथर उपकेंद्र में दस एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाया गया था। इससे बंथर औद्योगिक क्षेत्र में संचालित 40 फैक्ट्रियों में 100 केवीए के 40 कनेक्शन हैं।

इसके अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 120 छोटे कनेक्शन जुड़े हैं। गुरुवार रात अचानक पावर ट्रांसफार्मर झटके से बंद हो गया। इसकी जानकारी होने पर अधिकारी पहुंचे और जांच की तो प्रथमदृष्टया डैमेज होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। शुक्रवार को मुख्य अभियंता रामप्रीत प्रसाद और अधीक्षण अभियंता सेकेंडरी वर्क्स नेकीराम ट्रांसफार्मर की जांच करने पहुंचे थे। इनके साथ अधीक्षण अभियंता उन्नाव अरविंद कुमार सिंह भी थे। अभियंताओं ने गहनता से ट्रांसफार्मर की जांच पड़ताल की थी। इसके बाद इसे डैमेज घोषित करते हुए सूचना उच्चाधिकारियों को दी। शनिवार को एक रिपोर्ट भी शासन को भेजी थी। रिपोर्ट में ओवरलोड की वजह से जलने की सूचना सामने आई। साथ ही, सप्लाई करने वाली कंपनी को भी बताया गया। कंपनी ने नया पावर ट्रांसफार्मर आवंटित कर रवाना कर दिया था। इसी के बाद शनिवार रात ट्रांसफार्मर बंथर सब स्टेशन पहुंचा और बदलने के लिए टीम जुट गई। वर्जन: शनिवार रात पावर ट्रांसफार्मर की दूसरी ट्राली रख दी गई है। कुछ-कुछ घंटे के अंतराल में टेस्टिंग चल रही है। बंथर औरअचलगंज में सोमवार से निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। - अरविंद सिंह, उपखंड अधिकारी- बंथर 40 गांवों में 24 घंटे बाद आई बत्ती अचलगंज। अचलगंज के मवैया फीडर की ग्रामीण क्षेत्र की ट्रॉली में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। इससे पूरा फीडर ठप हो गया था और नगरीय क्षेत्र के अलावा करीब 38 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। रविवार को आपूर्ति बहाल हुई तो राहत मिली। जेई ने बताया कि अब कोई समस्या नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।