Bhadohi MLA Zahid Beg s Son Zaheem Beg Released on Bail in Minor Maid Suicide Case भदोही विधायक का बेटा जाइम बेग जमानत पर रिहा, Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsBhadohi MLA Zahid Beg s Son Zaheem Beg Released on Bail in Minor Maid Suicide Case

भदोही विधायक का बेटा जाइम बेग जमानत पर रिहा

Varanasi News - भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग के बेटे जाइम बेग को नाबालिग नौकरानी के आत्महत्या मामले में जमानत मिलने के बाद वाराणसी जिला जेल से रिहा किया गया। यह घटना पिछले साल सितंबर में हुई थी। जाइम को भदोही जेल से...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीSun, 8 June 2025 02:51 AM
share Share
Follow Us on
भदोही विधायक का बेटा जाइम बेग जमानत पर रिहा

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग के बेटे जाइम बेग को नाबालिग नौकरानी के आत्महत्या के मामले में जमानत मिलने के बाद शुक्रवार देर शाम वाराणसी जिला जेल से रिहा किया गया। घटना बीते वर्ष सितंबर की है। जिसके बाद जाइम की गिरफ्तारी की गई थी। भदोही जेल से 20 सितंबर 2024 को वाराणसी की जेल में शिफ्ट हुआ था। बता दें कि विधायक के घर में काम करने वाली नाबालिग नौकरानी ने बीते साल 8 सितंबर की रात आत्महत्या कर लिया था। प्रकरण में केस दर्ज होने के बाद विधायक और बेटे को गिरफ्तार किया गया था।

भदोही जेल से बेटे को वाराणसी जेल शिफ्ट किया गया था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार देर शाम उसे रिहा किया गया। शुक्रवार को कुल 27 बंदियों की रिहाई हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।