डीरेका में छठ पूजा के लिए 8 व 9 को बंटेगा कूपन
Varanasi News - डीरेका के सूर्य सरोवर में छठ पूजा के लिए इस बार नि:शुल्क कूपन जारी होंगे। सुरक्षा के लिहाज से छठ पूजा समिति ने यह निर्णय लिया है। एक व्रती महिला के साथ चार लोग घाट पर जा...

डीरेका के सूर्य सरोवर में छठ पूजा के लिए इस बार नि:शुल्क कूपन जारी होंगे। सुरक्षा के लिहाज से छठ पूजा समिति ने यह निर्णय लिया है। एक व्रती महिला के साथ चार लोग घाट पर जा सकेंगे।
छठ पूजा समिति के अध्यक्ष वीके ओझा ने बताया कि डीरेका प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से एहतियात बरतने को कहा है। अधिक भीड़ से कोई हादसा न हो, इस कारण विशेष व्यवस्था है। बताया कि व्रती महिलाओं को नि:शुल्क कूपन जारी होंगे। एक व्रती महिला के साथ केवल चार लोगों को सरोवर पर आने की अनुमति होगी। बताया कि कूपन का वितरण आठ अक्तूबर को दोपहर दो से चार बजे तक होगा। नौ अक्तूबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक कूपन बांटा जायेगा। कूपन छठ पूजा स्थल से ही मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।