Technical Issues Disrupt Train Services Amidst Extreme Heat in Varanasi वंदेभारत का लोको पॉवर फेल, एक्स पर शिकायत , Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsTechnical Issues Disrupt Train Services Amidst Extreme Heat in Varanasi

वंदेभारत का लोको पॉवर फेल, एक्स पर शिकायत

Varanasi News - वाराणसी में भीषण गर्मी के बीच न्यू वंदेभारत एक्सप्रेस की तकनीकी समस्या ने यात्रियों को परेशान किया। ट्रेन का इंजन कानपुर के समीप फेल होने से 45 मिनट तक AC बंद रहा, जिससे यात्रियों को गर्मी का सामना...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीSat, 14 June 2025 08:47 PM
share Share
Follow Us on
वंदेभारत का लोको पॉवर फेल, एक्स पर शिकायत

वाराणसी। भीषण गर्मी में ट्रेन संचालन में आ रही तकनीकी दिक्कतें यात्रियों को परेशान कर रही हैं। शनिवार को न्यू वंदेभारत एक्सप्रेस का लोको पॉवर (इंजन) फेल होने से यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। नाराज यात्री ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स पर की। शिकायती पोस्ट में प्रशांत मिश्रा नामक यात्री ने लिखा कि गाड़ी संख्या-22415 वंदेभारत एक्सप्रेस में कानपुर के समीप 45 मिनट से इंजन बंद है। इसके चलते एसी भी काम नहीं कर रहा है। अंदर गर्मी और उमस यात्री परेशान हैं। उच्चाधिकारियों ने शिकायत का संज्ञान लेकर यात्री समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। हालांक कुछ मिनटों में ही समस्या का समाधान कर लिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।