Vivek Singh 7-a-Side Night Hockey Tournament Thrilling Matches in Varanasi सुमित की हैटट्रिक, विवेक एकेडमी 5-0 से जीती, Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsVivek Singh 7-a-Side Night Hockey Tournament Thrilling Matches in Varanasi

सुमित की हैटट्रिक, विवेक एकेडमी 5-0 से जीती

Varanasi News - वाराणसी के शिवपुर मिनी स्टेडियम में ओलंपियन विवेक सिंह 7-ए साइड रात्रिकालीन हॉकी प्रतियोगिता में तीन मैच खेले गए। पहले मैच में बड़ालालपुर ने गोरखपुर को पेनाल्टी स्ट्रोक में हराया। दूसरे मैच में...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीThu, 5 June 2025 05:43 AM
share Share
Follow Us on
सुमित की हैटट्रिक, विवेक एकेडमी 5-0 से जीती

वाराणसी। शिवपुर मिनी स्टेडियम में खेली जा रही ओलंपियन विवेक सिंह 7-ए साइड रात्रिकालीन हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार रात तीन मैच खेले गए। पहले मैच में बड़ालालपुर स्टेडियम बनाम गोरखपुर हुआ, जो 1-1 की बराबरी पर छूटा। निर्णय पेनाल्टी स्ट्रोक से हुआ। इसमें बड़ालालपुर की टीम 4-3 से विजयी रही। टीम के पवन, अभिषेक यादव, सोनू पटेल, अमित पाल ने एक-एक गोल किया। दूसरे मैच में गंगापुर स्पोर्टिंग क्लब ने विजय हॉकी एकेडमी प्रयागराज को 3-2 से हराया। विजेता टीम के संदीप शर्मा, रवि पाल, कुनाल राजभर ने एक-एक गोल किये। तीसरे मैच में मिलक हॉकी एकेडमी और विवेक सिंह एकेडमी शिवपुर के बीच हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुमित कुमार की हैटट्रिक से विवेक एकेडमी ने 5-0 से जीत दर्ज की। एक-एक गोल सुमित एवं विशाल ने किये। इसके पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक सिंह, गोपाल शर्मा, राजेश सोनकर, धीरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।