राजभाषा के प्रसार और उपयोग पर दिया जोर
Varanasi News - वाराणसी के बनारस रेल इंजन कारखाने में राजभाषा विभाग द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार और उपयोग पर जोर दिया गया। कनिष्ठ अनुवादक आलोक कुमार पांडेय ने हिन्दी के...

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस रेल इंजन कारखाना स्थित प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को राजभाषा विभाग में कार्यशाला हुई। इसमें राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार तथा उसके समुचित उपयोग पर विशेष बल दिया गया। कनिष्ठ अनुवादक आलोक कुमार पांडेय ने राजभाषा के उपयोग में आने वाली व्यवहारिक चुनौतियों और उनके समाधान के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने गृह मंत्रालय, केन्द्र सरकार द्वारा हिन्दी के उन्नयन के लिए की जा रही विभिन्न पहल, प्रतियोगिताओं और पुरस्कार योजनाओं की जानकारी भी प्रतिभागियों से साझा की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राजभाषा के संवर्धन के लिए व्यक्तिगत तथा संस्थागत स्तर पर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।