Youth Drowns During Cremation Ceremony at Awadhut Bhagwan Ram Ghat अंतिम संस्कार में शामिल युवक गंगा में डूबा, मौत , Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsYouth Drowns During Cremation Ceremony at Awadhut Bhagwan Ram Ghat

अंतिम संस्कार में शामिल युवक गंगा में डूबा, मौत

Varanasi News - रामनगर में सूजाबाद के अवधूत भगवान राम घाट पर एक युवक गंगा में डूब गया। वह अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था और स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया। दो घंटे की प्रयास के बाद गोताखोरों ने उसका शव निकाला।

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीWed, 14 May 2025 08:17 PM
share Share
Follow Us on
अंतिम संस्कार में शामिल युवक गंगा में डूबा, मौत

रामनगर, संवाददाता। सूजाबाद में अवधूत भगवान राम घाट पर मंगलवार देर रात दाह संस्कार में शामिल युवक गंगा में डूब गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसका शव निकाला जा सका। चंदौली के मुगलसराय के पराहूपुर में मंगलवार को एक महिला की मौत हो गई थी। दिन में गर्मी को देखते हुए ग्रामीण शवदाह के लिए मंगलवार रात करीब ढाई बजे सूजाबाद में अवधूत भगवान राम श्मशान घाट पहुंचे। अंतिम संस्कार में गांव का 26 वर्षीय प्रेमा खरवार भी आया था। अंत्येष्टि के बाद अन्य लोगों के साथ वह गंगा में स्नान करने लगा। इस बीच गहरे पानी में जाने की वजह से वह डूबने लगा।

सूचना पर रामनगर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे बाद भोर में शव निकाला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।