Car Accident Near Bhonkhala Almora Four Injured in Plunge Into Deep Gorge भौनखाल में खाई में गिरा यात्रियों का वाहन, चार घायल, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsCar Accident Near Bhonkhala Almora Four Injured in Plunge Into Deep Gorge

भौनखाल में खाई में गिरा यात्रियों का वाहन, चार घायल

मूल रूप से भतरौंजखान निवासी परिवार दिल्ली से आ रहा था गांव भौनखाल में खाई में गिरा का वाहन, चार घायल भौनखाल में खाई में गिरा का वाहन, चार घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाThu, 12 June 2025 11:17 PM
share Share
Follow Us on
भौनखाल में खाई में गिरा यात्रियों का वाहन, चार घायल

अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली से भतरौंजखान जा रही यात्रियों की कार गुरुवार को भौनखाल तौल्यो के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को पीएचसी भतरौंजखान भेजा है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को मूल रूप से ग्राम हरनौली भतरौंजखान हाल दिलशाद गार्डन, सीमापुरी दिल्ली निवासी परिवार कार से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। भौनखाल तौल्यो से चार किमी दूरी पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। कार खाई में गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान कार नहीं पलटी। कार में राजेन्द्र सिंह कड़ाकोटी पुत्र मनोहर सिंह कडाकोटी, अभिषेक कड़ाकोटी पुत्र राजेन्द्र कड़ाकोटी, हरिचन्द कड़ाकोटी पुत्र मनोहर कड़ाकोटी और राधा कड़कोटी पत्नी राजेंद्र कड़ाकोटी सवार थे।

हादसा होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। इस पर आसपास के लोग और पुलिस मौके पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ रेस्क्यू शुरू कर दिया। चारों को बमुश्किल खाई से निकाला गया। सभी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। हादसे की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।