देघाट में नहर के निर्माण में अनियमितता का आरोप
स्याल्दे सिंचाई उपखंड की ओर से किया जा रहा पुनर्निमाण देघाट में नहर के निर्माण अनियमितता का आरोप देघाट में नहर के निर्माण अनियमितता का आरोप

स्याल्दे। सिंचाई उपखण्ड विभाग स्याल्दे की ओर से देघाट में सिंचाई नहर का पुनर्निमाण कार्य किया जा रहा है। करीब 1.15 करोड़ रुपये से 7.54 किमी लंबी नहर के निर्माण में लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच करने की मांग की है। सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर रघुनाथ सिंह बंगारी का कहना है कि 1956 में काश्तकारों ने देघाट से पत्थरखोला तक नहर का निर्माण स्वयं किया था। हस्तांतरण के बाद भी नहर पालपुर तक ही सिमट गई है। उनका कहना है कि नहर के पुनर्निमाण में निम्न क्वालिटी की निर्माण सामग्री लगाई जा रही है।
देघाट बाजार के पीछे नहर से पानी रिस कर लोगों के घरों तक पहुंच रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।