Drunk Man Claims to be Railway Officer Creates Ruckus in Jageshwar Dham जागेश्वर में कथित अधिकारी ने काटा हंगामा, काटा चालान , Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsDrunk Man Claims to be Railway Officer Creates Ruckus in Jageshwar Dham

जागेश्वर में कथित अधिकारी ने काटा हंगामा, काटा चालान

जागेश्वर धाम में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में वाहन चलाते हुए हंगामा किया और खुद को रेलवे अधिकारी बताया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और चालान काटा। आरोपी का वाहन तेज गति से चलने से कई लोग घायल होने से बच...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाMon, 17 March 2025 07:19 PM
share Share
Follow Us on
जागेश्वर में कथित अधिकारी ने काटा हंगामा, काटा चालान

जागेश्वर धाम में सोमवार को अपने आप को रेलवे का अधिकारी बताते हुए एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि आरोपी ने शराब के नशे में जागेश्वर बाजार में अपना वाहन दौड़ा दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। आरोपी का चालान काटा गया है। जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति सोमवार को यूके 04 वाहन से जागेश्वर धाम पहुंचा था। आरोपी ने शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन दौड़ा दिया। इससे कई लोग कार की चपेट में आने से बच गए। इससे आसपास में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद वह वाहन को ब्रह्मकुंड से आगे की ओर ले गया। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी अपने साथी को छोड़ कार लेकर नैनी सड़क की ओर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपी को जाख गांव के ऊपर स्थित लीसा डीपो के पास पकड़ लिया। यहां आरोपी खुद को रेलवे का अफसर बताने लगा। पुलिस ने आरोपी को कार के साथ आरतोला चौकी ले आई। एसआई चंद्र सिंह के बताया कि आरोपी का चालान काट दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।