Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsHeavy Rain Causes Giant Pine Tree to Fall on Highway in Chaukhutia
चौखुटिया-द्वाराहाट मार्ग पर गिरे पेड़ को यात्रियों ने हटाया
शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से सड़क पर गिरा पेड़ चौखुटिया-द्वाराहाट मार्ग पर गिरे पेड़ यात्रियों ने हटाया चौखुटिया-द्वाराहाट मार्ग पर गिरे पेड़ यात्र
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाFri, 13 June 2025 04:01 PM

चौखुटिया। क्षेत्र में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। इस दौरान चौखुटिया-द्वाराहाट मार्ग पर चीड़ का विशालकाय पेड़ भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क से कोई वाहन नहीं गुजरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यात्रियों ने पेड़ को हटाकर आवाजाही सुचारू की। चौखुटिया क्षेत्र में सुबह से ही झमाझम बारिश जारी रही। सुबह करीब दस बजे द्वाराहाट-चौखुटिया मोटर मार्ग के पंथीन गाड़ के पास बीच सड़क एक चीड़ का पेड़ धराशाही हो गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।