‘ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति सजग हैं प्रवासी
पैठाना गांव के प्रवासियों ने मिलाप कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान गांव की समस्याओं पर चर्चा हुई और मेधावियों को सम्मानित किया गया। प्रवासियों ने 'प्रयास मिलाप ग्रुप' बनाया है, जो हर साल पंचायत भवन...
स्याल्दे। पैठाना गांव के प्रवासी विकास की मिसाल बने हुए हैं। प्रवासियों ने यहां मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया। गांव की समस्याओं के समाधान पर चिंतन किया और मेधावियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। पैठाना गांव के प्रवासियों ने ‘प्रयास मिलाप ग्रुप बनाया है। यह ग्रुप बीते पांच साल से पंचायत भवन में हर साल मिलाप कार्यक्रम आयोजित करता है। इस दिन प्रवासी गांव लौटते हैं और लोगों की समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जाते हैं। अध्यक्ष सेनि कर्नल बालम सिंह ने बताया कि संस्था गांव में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करती है। इसके अलावा गांव समस्याओं के समाधान के लिए लगातार विधायक महेश जीना से संपर्क साधा जाता है।
इस बार गांव की मेधावी कृतिका कोहली, खुशबू आर्या, आयुष नेगी और यशवंत बसनाल को प्रमाणपत्र, मैडल और धनराशि देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। यहां जीबी पंत विवि के पूर्व कुलपति डॉ बीएस बिष्ट, डॉ दीपक उप्रेती, पान सिंह नेगी, दिवान बसनाल, भुवन चन्द्र उप्रेती, गौरी दत्त, हरीश सनवाल, राधारमण, कुन्दन लाल, गौरीशंकर, वासवानन्द, लीलाधर, मथुरा दत्त आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।