Ram Leela Performance Continues in Jaurasi Sita Swayamvar and Ram-Vivah सीता स्वयंवर में राम ने किया धनुष भंजन, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsRam Leela Performance Continues in Jaurasi Sita Swayamvar and Ram-Vivah

सीता स्वयंवर में राम ने किया धनुष भंजन

नव चेतना सामाजिक विकास समिति द्वारा जौरासी में रामलीला का आयोजन हो रहा है। तीसरे दिन सीता स्वयंवर और राम विवाह का मंचन किया गया। राम ने धनुष भंजन कर सीता के साथ स्वयंवर रचाया। इस दौरान विभिन्न राज्यों...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाFri, 30 May 2025 05:53 PM
share Share
Follow Us on
सीता स्वयंवर में राम ने किया धनुष भंजन

नव चेतना सामाजिक विकास समिति की ओर से जौरासी में दिन की रामलीला जारी है। तीसरे दिन सीता स्वयंवर, परशुराम -लक्ष्मण संवाद ,राम विवाह बारात विदाई का मंचन हुआ। राम ने धनुष का भंजन कर सीता के साथ स्वयंवर रचाया। शुक्रवार को जौरासी में रामलीला की शुरुआत कोरस की बालाओं व राधा-कृष्ण नृत्य के साथ हुई। रामलीला के तीसरे दिन जनक दरबार में सीता स्वयंवर के लिए धनुष भंजन को विभिन्न जगहों के राजा पहुंचे। राजाओं ने धनुष भंजन का असफल प्रयास किया। रावण-बाणासुर भी धनुष भंजन कर सकने में असफल रहे। इसके बादद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से श्री राम ने धनुष भंजन कर सीता के साथ स्वयंवर रचाया।

इसके बाद क्रोधित परशुराम का दरबार में पहुंचना, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राम विवाह के बाद बाजे गाजे के साथ बारात विदाई का मंचन हुआ। यहां पूर्व विधायक महेश नेगी, बैंक आँफ बडौदा के प्रबंधक मोहित कुमार, मोहन नेगी, चंदन घुघत्याल, महक बिष्ट, महक बंगारी, खुशी, कैलाश बेलवाल, अजय पटवाल, ममता रावत, लीलाधर शर्मा आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।