Ramleela Performance Thrills Audience at Jageshwar Dham धनुष यज्ञ की लीला देख दर्शक हुए भाव-विभोर, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsRamleela Performance Thrills Audience at Jageshwar Dham

धनुष यज्ञ की लीला देख दर्शक हुए भाव-विभोर

जागेश्वर धाम में रामलीला का मंचन जारी है। गुरुवार रात धनुष यज्ञ का मंचन हुआ, जिसमें दर्शक भाव-विभोर हो गए। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने आनंद लिया। रामलीला के 101 वें साल में, आयोजक और स्थानीय लोग इसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाFri, 6 June 2025 05:44 PM
share Share
Follow Us on
धनुष यज्ञ की लीला देख दर्शक हुए भाव-विभोर

जागेश्वर धाम में रामलीला मंचन जारी है। गुरुवार रात तीसरे दिन की रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन देख दर्शक भाव-विभोर हो उठे। स्थानीय लोगों के अलावा देश-विदेश से आए सैलानी भी देर रात तक रामलीला मंचन का आनंद लिया। जागेश्वर धाम में 101 वें साल में प्रवेश कर चुकी रामलीला को खास बनाने के लिए कमेटी पदाधिकारी, मंदिर प्रबंधन समिति और स्थानीय लोग बढ़चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं। गुरुवार रात तीसरे दिन की रामलीला में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। सबसे पहले राजाओं ने धनुष तोड़ने की कोशिश की मगर वह सफल नहीं हो पाए। उसके बाद रावण-बाणासुर संवाद देख दर्शक आनंदित हो उठे।

साथ ही जनक-लक्ष्मण संवाद को भी दर्शकों ने खूब सराहा। देवीधुरा से पहुंचे तालीम मास्टर रणजीत सिंह और अल्मोड़ा के प्रसिद्ध कलाकार राजेंद्र तिवारी के निर्देशन में चल रही रामलीला के हर संवाद दर्शकों की तालियां बंटोर रहे हैं। यहां रामलीला कमेटी प्रबंधक हरिमोहन भट्ट, अध्यक्ष रेवाधर पांडेखष्टी भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, योगेश भट्ट, भगवान भट्ट, मुकेश भट्ट, आशुतोष भट्ट, आकाश वर्मा, कमल सनवाल, शेखर भट्ट, मोहन राम, केवल भट्ट आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।