‘बीज उत्पादन कर अधिक आय कर सकते हैं किसान
वीपीकेएएस के वैज्ञानिकों ने कृषि संकल्प अभियान के तहत 35 गांवों में किसानों से संवाद किया। उन्हें ड्रोन तकनीक, जैविक खेती और बीज उत्पादन के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि जागरूकता...
वीपीकेएएस के वैज्ञानिकों ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के दसवें दिन हवालबाग और सितारगंज के 35 गांवों में संवाद किया। किसानों को ड्रोन तकनीक, जैविक खेती आदि की जानकारी दी। कहा कि बीज उत्पादन कर किसान अधिक आय कर सकते हैं। भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत के नेतृत्व में सितारगंज ब्लॉक के सिसौना गांव में कृषि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। डॉ. राजेश खुल्बे, डॉ. नवीन चंदर गहत्यारी और डॉ. देवेंद्र शर्मा ने भी इसमें भाग लिया और किसानों से सीधा संवाद कर धान रोपाई में श्रमिक चुनौतियों, धान की सीधे बुवाई, ड्रोन तकनीक, जैविक खेती, मिट्टी स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया।
किसान सुरेश राणा ने अमरूद में किए गए नवाचार से अवगत कराया। वहीं, एक दूसरे कार्यक्रम में संस्थान के एक दल ने हवालबाग में संवाद कर जलवायु-सहनशील, उच्च-उपज वाली किस्मों टिकाऊ पौध सुरक्षा लिए एकीकृत रोग प्रबंधन, संतुलित मिट्टी की उर्वरता, जैविक उत्पादों का उपयोग आदि के बारे में बताया। नोडल अधिकारी डॉ. कुशाग्रा जोशी ने कहा कि यह कार्यक्रम सतत कृषि विकास में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।