बागेश्वर में धूमधाम से मनाई बकरीद
बागेश्वर में शनिवार को ईद उल अजहा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने ईदगाह में नमाज अदा की और अमन चैन की दुआ मांगी। फिरोज अख्तर, मो. हसीब और अन्य समुदाय के लोगों ने भी बधाई दी। कुर्बानी और...
Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरSat, 7 June 2025 04:27 PM
ईद उल अजहा का पर्व बागेश्वर में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। मुफ्ती बिलाल अहमद ने ईदगाह में नमाज अदा कराई। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। दूसरे समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी। इसके बाद घरों में कुर्बानी दी और दावत की। बच्चों को तोहफे में ईदी भी दी। इस मौके पर फिरोज अख्तर, मो. हसीब, इकरार अहमद, दानिश खान, राजा खान, रिजवान खान,मिक्की खान मोनिउद्दीन तिवाड़ी, रिजवान खान आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।