कपकोट व दुग नाकुरी क्षेत्र में झमाझम बारिश
कपकोट और दुग नाकुरी क्षेत्र में मंगलवार शाम को झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसानों ने बारिश को संजीवनी बताया, क्योंकि इससे धान की नर्सरी को पानी मिला और रोपाई का काम तेज होगा।...

कपकोट। कपकोट तथा दुग नाकुरी क्षेत्र में मंगलवार की शाम छह बजे से झमाझम बारिश हुई। एक घंटे हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। किसानों की धान की नर्सरी को भी पानी मिल गया है। रोपाई लगा रहे किसानों ने बारिश को संजीवनी बताया है। तीन दिन से जिले में उमसभरी गर्मी हो रही थी। गर्मी से लोग बेहाल थे, लेकिन मंगलवार की शाम पांच बजे से कपकोट तथा दुग-नाकुरी क्षेत्र में एकाएक काले बादल छाने लगे। छह बजे से लेकर सात बजे तक झमाझम बारिश हुई है। बारिश से उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई है।
किसान प्रताप सिंह गड़िया ने बताया कि धान की नर्सरी तैयार है। बारिश से रोपाई का काम तेज हो जाएगा। सब्जी उत्पादन को भी इस बारिश से लाभ होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।