Farmers Educated on Modern Agriculture and Schemes in Pokhari Development Block पोखरी में विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को जानकारी दी, Chamoli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsFarmers Educated on Modern Agriculture and Schemes in Pokhari Development Block

पोखरी में विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को जानकारी दी

पोखरी में विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को जानकारी दी गोपेश्वर, संवाददाता।

Newswrap हिन्दुस्तान, चमोलीThu, 12 June 2025 03:36 PM
share Share
Follow Us on
पोखरी में विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को जानकारी दी

पोखरी में विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को जानकारी दी गोपेश्वर, संवाददाता। चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के सिनाऊ, सिमखोली, काण्डई खोला में कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को आधुनिक कृषि, फसल बीमा और केंद्र और राज्य के द्वारा किसानों के लिए चलाईं जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। गुरुवार को आयोजित बैठक में कृषि वैज्ञानिक डॉ शिव दयाल का कहना था कि आधुनिक उपकरणों और उन्नत बीज के इस्तेमाल से किसान उत्पादन को बढ़ाने के साथ ही अपनी आमदनी को दोगुना तक बढ़ा सकते हैं। डॉ गोपाल जसवाल ने कहा कि खेती को वैज्ञानिक तरीकों से करने से किसानों को काफी फायदा मिलेगा।

डॉ शांतनु सिंह ने बताया कि किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान उद्यान विभाग और पशुपालन विभाग ने पशुओं आहार, फलदार पौधा और बीमा एवं विभाग में चल रही सरकार की योजनाओं के जानकारी भी दी। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम से डॉ शिव शांतनु सिंह , डॉ शिव दयाल ,डॉ गोपाल जसवाल , कृषि विभाग से राजेश चौमवाल , गौरी शंकर, रविंदर चौहान अनिल नेगी, राहुल भंडारी , इंद्रजीत लाल टम्टा मौजूद थे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।