गैरसैंण पंचायत चुनाव की सीटों पर 19 आपत्तियां हुयी दर्ज
गैरसैंण। एड़ीओ पंचायत गैरसैंण के कार्यालय में आज प्रथम दिन ब्लॉक प्रमुख,जिपंस, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम प्रधान की सीटों पर परिर्वतन में लिए कुल 19 फरि

एडीओ पंचायत गैरसैंण के कार्यालय में आज शनिवार को ब्लॉक प्रमुख,जिपंस, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम प्रधान की सीटों पर परिर्वतन में लिए कुल 19 फरियादियों ने आपत्ति दर्ज कराई। एडीओ पंचायत रघुवर लाल बताया कि गैरसैंण ब्लॉक प्रमुख पद आरक्षित होने पर निर्वतमान प्रधान संघ के अध्यक्ष पान सिंह नेगी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि वर्ष 2008 से यहां लगातार प्रमुख का पद आरक्षित हो रहा है, जिससे अन्य जनप्रतिनिधियों को मौका नही मिल रहा है। कहा कि यदि प्रमुख की सीट अनारक्षित न हुई तो वह कोर्ट का सहारा लेने को मजबूर होंगे। बता दें कि विकासखंड़ में वर्तमान में प्रमुख का पद महिला के लिए आरक्षित हुआ है।
प्रखंड़ के जिपं की पांच, क्षेत्र पंचायत की 40 तथा ग्राम प्रधान के 95 सीटें हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।