New Executive Officer Bharat Tripathi Takes Charge in Champawat Municipality चम्पावत पालिका के नए ईओ बने भरत त्रिपाठी, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsNew Executive Officer Bharat Tripathi Takes Charge in Champawat Municipality

चम्पावत पालिका के नए ईओ बने भरत त्रिपाठी

चम्पावत नगर पालिका को एक महीने बाद नए अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी मिल गए हैं। उन्होंने शहर की सफाई, पथ प्रकाश और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने का संकल्प लिया है। त्रिपाठी का स्थानांतरण...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSun, 8 June 2025 04:39 PM
share Share
Follow Us on
चम्पावत पालिका के नए ईओ बने भरत त्रिपाठी

चम्पावत। नगर पालिका को करीब एक महीने बाद नए अधिशासी अधिकारी मिल गए हैं। भरत त्रिपाठी ने नए ईओ के रूप में यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अल्मोड़ा नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात त्रिपाठी का मई के अंतिम सप्ताह में चम्पावत स्थानांतरण हुआ था। चम्पावत के ईओ अशोक वर्मा के 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने से यह पद खाली था। नवागत अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने शहर की सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश सहित तमाम बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने को मुख्य प्राथमिकता बताया है। कहा कि पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय के निर्देशन में चम्पावत को आदर्श नगरपालिका बनाने के लिए काम किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।