Peaceful Elections for Uttarakhand Roadways Employees Union in Tanakpur कपिल त्रिपाठी अध्यक्ष और धर्मेंद्र सिंह बने मंत्री, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsPeaceful Elections for Uttarakhand Roadways Employees Union in Tanakpur

कपिल त्रिपाठी अध्यक्ष और धर्मेंद्र सिंह बने मंत्री

टनकपुर में उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। कपिल त्रिपाठी को क्षेत्रीय अध्यक्ष और धर्मेंद्र सिंह को मंत्री चुना गया। अन्य पदों पर जगदीश चंद्र जोशी, सुरेश चंद पांडेय,...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSat, 14 June 2025 12:13 PM
share Share
Follow Us on
कपिल त्रिपाठी अध्यक्ष और धर्मेंद्र सिंह बने मंत्री

टनकपुर। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन टनकपुर मंडल की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निर्विरोध संपन्न हो गए। कपिल त्रिपाठी को क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा धर्मेंद्र सिंह को मंत्री चुना गया है। चुनाव अधिकारी राकेश तोमर एवं प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश वर्मा, प्रांतीय महामंत्री रवि नंदन कुमार की देखरेख में हुए चुनाव में क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री के अलावा जगदीश चंद्र जोशी को क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, सुरेश चंद पांडेय, विमल पाठक को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलेर सिंह, कृष्ण सिंह को संयुक्त मंत्री, भूपेश उपाध्याय को संगठन मंत्री, संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष एवं राकेश रावत को लेखा परीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी पदाधिकारीयों ने संगठन एवं निगम हित में कार्य करने का संकल्प लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।