चम्पावत में राजस्व कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरू
- कर्मचारियों ने दो सूत्रीय मांग को लेकर धरना दियाचम्पावत में राजस्व कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरूचम्पावत में राजस्व कर्मचारियों का कार्य बहिष्का

चम्पावत में पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक और राजस्व सेवक संघ का दो दिनी कार्य बहिष्कार शुरू हुआ। राजस्व कर्मचारियों ने दो सूत्रीय मांग को लेकर धरना दिया। शीघ्र मांग पूरी नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। चम्पावत तहसील में मंगलवार को राजस्व कर्मचारियों ने धरना दिया। संगठन जिलाध्यक्ष पुष्कर नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वे लंबे समय से अंश निर्धारण के लिए हर राजस्व उप निरीक्षक को लैपटॉप और डॉटा पैक देने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा हाईकोर्ट के निर्देशानुसार इस वर्ष मई से राजस्व पुलिस का कार्य नियमित पुलिस को हस्तांतरित करने की मांग कर रहे हैं।
लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। धरना देने वालों में उपाध्यक्ष मोहित सिंह मेहता, सचिव सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष कौशल पुनेठा, अशोक कुमार, चंद्रशेखर पंत, ईश्वरी राम, विनोद सिंह, जीवन रिंग्वाल, शुभम पुजारी, कमल किशोर, पुष्कर चंद, सपना ओली, हिना, साहिबा खातून, जीवंती कलौनी, जीवन भट्ट, विजय भंडारी, प्रकाश जोशी, सुरेश रम, उमेश नेगी, नवल किशोर आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।