cyber fraud of rs 39 lakh dehradun even police surprised to know method देहरादून में 39 लाख रुपये की साइबर ठगी, तरीका को जान पुलिस भी हैरान, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़cyber fraud of rs 39 lakh dehradun even police surprised to know method

देहरादून में 39 लाख रुपये की साइबर ठगी, तरीका को जान पुलिस भी हैरान

आरोपियों ने बताया था कि उनके पति ने पूर्व में उनकी इंश्योरेंस पॉलिसी खोली थी। आरोप है कि इसी का झांसा देकर महिला से 39 लाख रुपये हड़प लिए गए थे।

Himanshu Kumar Lall लाइव हिन्दुस्तानSat, 31 May 2025 08:45 AM
share Share
Follow Us on
देहरादून में 39 लाख रुपये की साइबर ठगी, तरीका को जान पुलिस भी हैरान

देहरादून निवासी लड़की से 39 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी में पुलिस ने दो आरोपियों को फरीदाबाद हरियाणा से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह ने शुक्रवार को बताया कि देहरादून निवासी पीड़िता ने अप्रैल में इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था।

उनका आरोप था कि अगस्त 2024 में उन्हें इंश्योरेंस पॉलिसी संबंधित कॉल आया था। आरोपी ने खुद को आरबीआई का अधिकारी बताया था। आरोपियों ने बताया था कि उनके पति ने पूर्व में उनकी इंश्योरेंस पॉलिसी खोली थी। आरोप है कि इसी का झांसा देकर महिला से 39 लाख रुपये हड़प लिए गए थे।

साईबर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खातों की जांच की। तकनीकी/डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर घटना के मास्टर मांइड और आरोपी अंकित शर्मा निवासी फरीदाबाद हरियाणा और दलीप निवासी फरीदाबाद की पहचान की गई। शुक्रवार को अंकित शर्मा और दलीप को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।