Dehradun Shuttler Dadi dominates badminton championship in Sri Lanka उम्र तो महज एक नंबर होता है, श्रीलंका में छाई देहरादून की ‘शटलर दादी’; आप भी करेंगे सलाम, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Dehradun Shuttler Dadi dominates badminton championship in Sri Lanka

उम्र तो महज एक नंबर होता है, श्रीलंका में छाई देहरादून की ‘शटलर दादी’; आप भी करेंगे सलाम

उत्तराखंड की 66 साल की बैडमिंटन खिलाड़ी निर्मला नेगी ने साबित कर दिया कि उम्र तो महज एक नंबर होता है। उन्होंने श्रीलंका में भारत का झंडा बुलंद किया।

Anubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, देहरादूनFri, 13 June 2025 07:25 AM
share Share
Follow Us on
उम्र तो महज एक नंबर होता है, श्रीलंका में छाई देहरादून की ‘शटलर दादी’; आप भी करेंगे सलाम

उत्तराखंड में शटलर दादी के नाम से मशहूर 66 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी निर्मला नेगी ने श्रीलंका में देश-प्रदेश का झंडा बुलंद किया है। सीलोन मास्टर्स इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उन्होंने डबल इवेंट में गोल्ड और 130 प्लस में सिल्वर और व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर मास्टर्स स्पोर्ट्स फेडरेशन अध्यक्ष विपिन बलूनी ने खुशी जताई है।

कई देशों ने बैडमिंटन चैंपियनशिप में लिया हिस्सा

उन्होंने कहा कि निर्मला नेगी ने यह साबित किया है कि उम्र महज एक नंबर है। यदि हौसला हो तो किसी भी उम्र में सफलता पाई जा सकती है। श्रीलंका में 6 से 9 जून तक चली बैडमिंटन चैंपियनशिप में श्रीलंका के अलावा जर्मनी, मलेशिया, हांगकांग समेत कई देशों के मास्टर्स बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

पहले भी जीत चुकी हैं कई मेडल

उत्तराखंड से भाग लेने वाली निर्मला नेगी एकमात्र खिलाड़ी थीं। निर्मला नेगी देश में विभिन्न मास्टर्स स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुकी हैं। हाल में उन्होंने चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल और गोवा में योनेक्स सनराइज मास्टर्स बैडमिंटन में भी सिल्वर मेडल जीता था। वह अब सितम्बर में थाईलैंड में होने वाली वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में भाग लेंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।