25th Shri Shyam Vandana Mahotsav Celebrated with Devotion in Gadhi Cant श्री श्याम वंदना महोत्सव में भक्त हुए भाव विभोर, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun News25th Shri Shyam Vandana Mahotsav Celebrated with Devotion in Gadhi Cant

श्री श्याम वंदना महोत्सव में भक्त हुए भाव विभोर

गढ़ी कैंट के डाकरा बाजार स्थित गायत्री मैरिज होम में 25 वां श्री श्याम वंदना महोत्सव मनाया जा रहा है। यह आयोजन पांच दिनों तक चलेगा और इसका समापन शनिवार को होगा। कथा व्यास गिरिराज शरण महाराज ने श्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनFri, 30 May 2025 05:58 PM
share Share
Follow Us on
श्री श्याम वंदना महोत्सव में भक्त हुए भाव विभोर

गढ़ी कैंट के डाकरा बाजार सब्जी मंडी स्थित गायत्री मैरिज होम में 25 वां श्री श्याम वंदना महोत्सव धूमधाम और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। पांच दिवसीय आयोजन का समापन शनिवार को होगा। महोत्सव के प्रमुख आकर्षण कथा व्यास जयपुर से आए गिरिराज शरण महाराज हैं। जिन्होंने श्री श्याम बाबा की महिमा का संगीतमय वर्णन कर श्रोताओं को भाव विभोर किया है। शुक्रवार को भगवा हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कुमार ने भी श्याम बाबा के दरबार में उपस्थित होकर दर्शन लाभ लिया। बाबा श्याम को कोलकाता से मंगवाए सुगंधित सुंदर फूलों से सजाया गया है। गिरिराज शरण महाराज ने कहा कि कभी भी अगर कुछ कोई बोलता है तो एकदम विश्वास न करके थोड़ी जांच पड़ताल अपने आप भी करनी चाहिए।

उसके बाद आगे का फैसला लेना चाहिए। आजकल के दौर में बिना सोचे समझे लोग बोल देते हैं। अपने विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।