देहरादून की सेवायोजन अधिकारी बनीं ममता
हल्द्वानी में वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। सहायक निदेशक ममता चौहान को देहरादून भेजा गया है। अन्य तबादलों में प्रियंका गढ़िया को नगर सेवायोजन...

हल्द्वानी। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय में वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत अफसर और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। सहायक निदेशक सेवायोजन निदेशालय ममता चौहान नेगी को क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी देहरादून बनाया गया है। वहां पर तैनात अजय सिंह को सहायक निदेशक सेवायोजन निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है। जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल में तैनात प्रियंका गढ़िया को नगर सेवायोजन अधिकारी हल्द्वानी बनाया गया है। विक्रम को शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केन्द्र कालसी से सहायक सेवायोजन अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है। शंकर बोरा को नगर सेवायोजन कार्यालय हल्द्वानी से जिला सेवायोजन अधिकारी पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में तैनात सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे को जिला सेवायोजन अधिकारी यूएसनगर बनाया गया है।
राजेश दुर्गापाल को यूएसनगर से जिला सेवायोजन अधिकारी चमोली और मुकेश प्रसाद रयाल को शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केन्द्र देहरादून से उप प्रमुख यूईबी श्रीनगर बनाया गया है। लैंसडौन में तैनात सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार को जिला सेवायोजन अधिकारी हरिद्वार की जिम्मेदारी है। इसके अलावा 17 कर्मचारियों के भी तबादले किए गए हैं। आईटीआई निदेशालय में भी तबादले आईटीआई निदेशालय में भी कर्मचारियों और अफसरों के तबादले किए गए हैं। यहां पर 22 कार्यदेशकों, 33 अनुदेशक, 33 मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी, 33 इंस्ट्रक्टर और दो स्टोर कीपर का स्थानांतरण किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।