Delay in Distribution of Essential Textbooks Affects Students in Haldwani Schools गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की किताबों का संकट, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsDelay in Distribution of Essential Textbooks Affects Students in Haldwani Schools

गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की किताबों का संकट

हल्द्वानी के सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं के छात्रों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसी महत्वपूर्ण पुस्तकों का इंतजार है। 9 लाख से अधिक किताबों में से 7.5 लाख आ चुकी हैं, लेकिन 12वीं की गणित और...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीWed, 4 June 2025 11:31 AM
share Share
Follow Us on
गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की किताबों का संकट

हल्द्वानी। जिले के सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं के छात्रों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसी महत्वपूर्ण विषयों की पुस्तकों का इंतजार है। जिसका असर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ने की संभावना है। जिले के आठ ब्लॉकों में 9 लाख से अधिक पुस्तकों की आपूर्ति होनी थी, जिनमें से साढ़े सात लाख किताबें आ चुकी हैं और छह लाख से अधिक का वितरण हो चुका है। हालांकि, 12वीं की गणित और विज्ञान की किताबें और 11वीं की अंग्रेजी की पुस्तकें अभी तक स्कूलों तक नहीं पहुंची हैं। शिक्षकों का कहना है कि जिन स्कूलों में अभी अवकाश नहीं हुए हैं।

वहां पर बिना किताबों के पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करना मुश्किल हो रहा है। अभिभावकों ने भी इस देरी पर नाराजगी जताई है और शिक्षा विभाग से जल्द स्कूलों में पुस्तक उपलब्ध कराने की मांग की। प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि जल्द सभी ब्लॉकों में पुस्तकों का वितरण किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।